फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsthan: ED seizes property of paper leak chief Sher Singh Meena; Notices pasted at many places

Rajsthan: ईडी ने पेपर लीक मुख्य सरगना शेर सिंह मीणा की संपत्ति सीज की; कई ठिकानों पर चस्पा किए नोटिस

Wed, 13 Mar 2024 04:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Mar 2024 04:36 PM IST
सार

Rajsthan News: दिल्ली ईडी की टीम अजमेर के भुणाबाय स्थित विनायक विहार पहुंची। जहां पर शेर सिंह की संपत्तियों को सीज किया गया। माफिया अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह ने ब्लैक मनी से यह पूरी संपत्ति खरीदी है। इन बेशकीमती संपत्तियों का पूरा डाटा ईडी के पास है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Rajsthan: ED seizes property of paper leak chief Sher Singh Meena; Notices pasted at many places
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई कर राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य सरगना और वाइस प्रिंसिपल शेर सिंह मीणा के एक दर्जन से अधिक ठिकानों की संपत्ति सीज की। आरोपी शेर सिंह मीणा ने पेपर बेचकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर रखी थी। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की रडार पर आने के बाद दर्ज एफआईआर से जानकारी लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शेर सिंह की संपत्ति को लेकर जांच पड़ताल करते हुए यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें शेर सिंह मीणा के अजमेर, उदयपुर, झालावाड़, बगरू स्थित ठिकानों पर पहुंची। जहां पर संपत्ति को सीज करने, उसपर ईडी के बोर्ड और नोटिस लगाने सहित निगम और जेडीए में शेर सिंह मीणा की दर्ज संपत्ति पर ईडी नोटिस होने की जानकारी देने का काम किया गया।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली ईडी की टीम अजमेर के भुणाबाय स्थित विनायक विहार पहुंची। जहां पर शेर सिंह की संपत्तियों को सीज किया गया। माफिया अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह ने ब्लैक मनी से यह पूरी संपत्ति खरीदी है। इन बेशकीमती संपत्तियों का पूरा डाटा ईडी के पास है। ईडी की मानें तो आरोपी ने बेरोजगारों से लाखों रुपये लेकर पेपर बेचा है। अनिल उर्फ शेर सिंह के खिलाफ ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा पेपर लीक के मास्टर माइंड के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति अजमेर, उदयपुर, झालावाड़ और जयपुर के बगरू में होना पाया गया है। इस संबंध में ईडी ने लोकल पुलिस के साथ-साथ जमीनों के दस्तावेजों पर काम करने वाली एजेंसी निगम, जेडीए और परिषद को भी शेर सिंह की संपत्ति के बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उदयपुर में हुए सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद शेर सिंह भाग निकला था। उसे तीन महीने बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड की निशानदेही पर पकड़ा था। वहीं, पेपर लीक मामले में कुछ दिन पहले ईडी ने सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण की संपत्ति को सीज किया था। दरअसल, ईडी पेपर लीक में पकड़े गए और जांच में आरोपी पाए गए बदमाशों के खिलाफ एक-एक कर कार्रवाई कर रही है। शेर सिंह मीणा के खिलाफ एसओजी और उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई की थी। लेकिन संपत्ति सीज करने का काम राजस्थान की किसी एजेंसी ने नहीं किया था। ईडी पेपर लीक की जांच काफी समय से कर रही है। ईडी की जांच में भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका दोनों पर आरोप सिद्ध हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed