फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajathan News: A young man posing as an acquaintance tried to murder a child, the accused is a lunatic

Rajathan News: परिचित बनकर घर में घुसे युवक ने बच्चे का गला रेतकर किया हत्या का प्रयास, मिजाज से सनकी है आरोपी

Wed, 06 Mar 2024 11:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

Jaipur: सनकी मिजाज आरोपी ने 11 साल के लड़के का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। आरोपी परिचित बनकर उस वक्त घर में घुसा जब बच्चा घर में अकेला था। 

विज्ञापन
Rajathan News: A young man posing as an acquaintance tried to murder a child, the accused is a lunatic
शिवदासपुरा थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में शिवदासपुरा थाना इलाके में परिचित बनकर घर में घुसे बदमाश ने 11 साल के लड़के का गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। जानकारी में सामने आया है कि 11 वर्षीय पीड़ित बच्चा मेहराज चतराला, शिवदासपुरा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसकी मां हसीना बानो के नौकरी पर जाने के बाद वह बाल कटवाकर आया था और घर में अकेला था। करीब दस बजे सिराज अहमद नाम के लड़के ने अपने को परिचित बताकर घर का दरवाजा खटखटाकर खोलने की कहा। बच्चे ने परिचित होने की बात सोचकर गेट खोल दिया। कमरे में आने के बाद सिराज ने मेहराज को बाल कटवाने के बाद नहाने के लिए बोलकर उसे बाथरूम में भेज दिया और पीछे से जाकर उसके गले पर छुरी से वार कर दिया।

विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में चिल्लाते हुए मेहराज ने हमलावर की छुरी पकड़ ली। शोर सुनकर मकान मालिक मांगीलाल ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बचाया और लोगों की मदद से हमलावर सिराज अहमद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मकान मालिक ने तुरंत बच्चे को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घायल मेहराज के गले पर उसके नौ टांके आए हैं और छुरी पकड़ने कारण दोनों हाथों में कट लगे हैं। इलाज के बाद घायल मेहराज को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि बीस वर्षीय आरोपी सिराज यूपी का रहने वाला है और चतरपुरा के पास एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। आरोपी सनकी मिजाज का है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed