{"_id":"665691fdfaca630a640e42d3","slug":"rajasthna-weather-update-hope-for-relief-from-heat-mercury-may-fall-by-4-degrees-in-next-48-hours-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthna Weather Update: प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद बंधी, अगले 48 घंटों में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthna Weather Update: प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद बंधी, अगले 48 घंटों में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
Wed, 29 May 2024 07:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 07:55 AM IST
सार
Rajasthna Weather Update today: प्रदेशवासियों को जल्द ही इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया विक्षोभ सक्रिय होने से आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब थोड़ी राहत की खबर है। नया विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले तीन से चार दिन राज्य के कुछ भागों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते राज्य में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को पूर्वी राजस्थान व 31 मई को पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है।
हालांकि मंगलवार को राजस्थान में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। चूरू में मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया गया है लेकिन इसके बाद 3 से 4 दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।
जयपुर में 2 जून को बारिश
राजधानी जयपुर में अगले 2 दिनों तक तापमान में राहत के संकेत नहीं हैं लेकिन इसके बाद यहां 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। साथ ही 2 और 3 जून को राजधानी में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
अच्छे मानसून के भी संकेत
भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मौसम विभाग ने इस बार अच्छे मानसून का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान सहित देश के करीब 20 राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होने के पूर्वानुमान जताए गए हैं।