{"_id":"68e20853d9be779cb00209a0","slug":"rajasthans-third-army-recruitment-rally-to-begin-in-kota-from-october-29-2025-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3483312-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली 29 अक्तूबर से कोटा में होगी शुरू, 18 जिलों के युवा होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली 29 अक्तूबर से कोटा में होगी शुरू, 18 जिलों के युवा होंगे शामिल
Sun, 05 Oct 2025 04:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 04:33 PM IST
सार
Jaipur News: राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली 29 अक्तूबर से 6 नवंबर 2025 तक कोटा में आयोजित होगी। महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में होने वाली इस रैली में प्रदेश के 18 जिलों के युवा भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया पारदर्शी और पूर्णतः योग्यता आधारित होगी।
विज्ञापन
भारतीय सैन्य मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान राज्य की वर्ष 2025-26 के लिए तीसरी सेना भर्ती रैली का आयोजन 29 अक्तूबर से 6 नवंबर 2025 तक कोटा के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम, नयापुरा में किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा आयोजित इस भर्ती रैली में प्रदेश के 18 जिलों बीवर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर के उम्मीदवार भाग लेंगे।
विज्ञापन
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 में उपस्थित उम्मीदवारों में से चुने गए युवाओं को इस भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। भर्ती की श्रेणियों में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Cough Syrups Death Case: कफ सिरप से हुई मौतों पर केंद्र सरकार सख्त, आज राज्यों के साथ स्वास्थ्य सचिव की बैठक
विज्ञापन
मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान और मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान के सहयोग से आयोजित इस रैली का उद्देश्य युवाओं को देशसेवा के प्रति प्रेरित करना है। अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित प्रणाली पर आधारित है, जिससे किसी भी प्रकार की दलाली या अनुचित प्रभाव की संभावना नहीं रहती।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के झांसे में न आएं और अपने योग्यता प्रमाण पत्र केवल आधिकारिक भर्ती स्टाफ को ही मांगे जाने पर प्रस्तुत करें। किसी भी सिविल ट्रेनिंग अकादमी या व्यक्ति को अपने दस्तावेज न सौंपें।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में आज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भर्ती कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सेना भर्ती रैली पूरी तरह मेरिट-बेस्ड चयन प्रक्रिया पर आधारित है और इसका उद्देश्य केवल योग्य उम्मीदवारों को देश सेवा का अवसर प्रदान करना है।
विस्तृत जानकारी, पात्रता और निर्देशों के लिए अभ्यर्थियों को Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने या सेना भर्ती कार्यालय, कोटा से सीधे संपर्क करने की सलाह दी गई है