फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Youth will become Speaker, CM and Opposition Leader; Youth Parliament in Rajasthan Assembly today

Rajasthan : युवा बनेंगे स्पीकर, मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता ; राजस्थान विधानसभा में युवा संसद आज

Sat, 27 Jul 2024 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

भावी पीढ़ी को राजनीति से परिचित कराने की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर आज विधानसभा में युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में युवा विधायक के रूप शामिल होकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan: Youth will become Speaker, CM and Opposition Leader; Youth Parliament in Rajasthan Assembly today
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में आज युवा संसद आयोजित होने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहन देने और भावी पीढ़ी को देश की राजनीति से परिचित कराने की स्पीकर देवनानी की सोच के तहत इस युवा संसद का आयोजन विधानसभा में किया जा रहा है।

विज्ञापन


विधानसभा में शनिवार को होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विधायक के रूप में युवा सदन में बैठकर जनहित के प्रश्न पूछेंगे। युवा ही स्पीकर, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व मंत्री की भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम में 41 विद्यालयों के 181 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनमें से 20 विद्यालय जयपुर के हैं और 21 विद्यालय राज्य के अन्य जिलों से हैं। स्पीकर देवनानी ने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम से राजनीति का ज्ञान युवाओं को मिल सकेगा।
विज्ञापन


युवा संसद समारोह स्पीकर देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली और सीपीए राजस्थान शाखा के सचिव संदीप शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में 30 मिनट का प्रश्नकाल होगा और 45 मिनट में विधायकों की भूमिका निभाने वाले युवक-युवतियां सदन में विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed