फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Youth Festival from 10 July 76 thousand youths got registered

Rajasthan: राजस्थान युवा महोत्सव 10 जुलाई से, 76 हजार युवाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, सीताराम ने दी जानकारी

Wed, 05 Jul 2023 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 07:21 PM IST
सार

प्रदेश के युवा कलाकारों को मौका देने के लिए राजस्थान युवा बोर्ड, राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। युवा प्रतिभाओं को मौका देने के ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर इस महोत्सव का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Youth Festival from 10 July 76 thousand youths got registered
राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने पत्रकार वार्ता कर युवा महोत्सव व युवा बोर्ड द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। लांबा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में युवा बोर्ड ने बीते कुछ महीनों में युवाओं के लिए बहुत सारे अनूठे काम किए हैं। आगामी महीनों में बहुत से काम युवा बोर्ड करने वाला है।

विज्ञापन


सीताराम लांबा ने बताया कि सीएम गहलोत की बजट घोषणा के तहत राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर कार्यक्रम होंगे। युवा महोत्सव 10 जुलाई से 25 जुलाई तक ब्लॉक, 26 जुलाई से 10 अगस्त तक जिला स्तर और 20 अगस्त से 22 अगस्त तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। अभी तक इसमें 76 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। युवा महोत्सव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को युवा बोर्ड देश की संस्कृति जानने के लिए देश में भ्रमण करवाएगा। युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देना साथ ही युवाओं को मौका देना है।
विज्ञापन


सीताराम लांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं को बहुत कुछ दिया है। प्रदेश के युवाओं को सीएम गहलोत ने एक हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। देश में पहली बार 500 करोड़ रुपये के युवा कल्याण कोष की घोषणा हुई है। प्रदेश के युवाओं के लिए यूथ फेस्टिवल की घोषणा हुई है। प्रदेश के 10 हजार युवाओं को देश की संस्कृति को जानने के लिए भ्रमण कार्यक्रम के तहत 75 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांबा ने आगे कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में 275 करोड़ रुपये की लागत से नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल बन रहा है। इस हॉस्टल में प्रदेश के 500 निम्न आय वर्ग के कोचिंग करने वाले युवाओं की रहने खाने की व्यवस्था सरकार की तरफ से रहेगी। इस हॉस्टल के बनने से पहले एक वैकल्पिक व्यवस्था 200 युवाओं के लिए इस महीने शुरू हो जाएगी। लांबा ने बताया कि प्रदेश की युवा पॉलिसी को लेकर भी युवा बोर्ड ने काम किया, जिसका ड्राफ्ट बन चुका है। यूनिसेफ के साथ मिलकर हम युवाओं की सरकार से अपेक्षाओं को लेकर चैट बोर्ड बना रहे हैं, उस पर भी युवा बोर्ड काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed