फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Youth Congress Protest outside CM residence in Jaipur Regarding Unemployment

Rajasthan: बेरोजगारी को लेकर यूथ कांग्रेस का जयपुर में सीएम आवास के पास प्रदर्शन, पुलिस ने लाठी चार्ज किया

Wed, 21 Feb 2024 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 04:22 PM IST
सार

Youth Congress Protests in Jaipur: यूथ कांग्रेस की ओर से बुधवार को जयपुर में ओटीएस चौराहे पर बेरोजगारी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को सीएम आवास के पास पहुंचने से रोकने के लिए वॉटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान हल्का लाठी चार्ज भी हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan News: Youth Congress Protest outside CM residence in Jaipur Regarding Unemployment
सीएम आवास के पास प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राजस्थान की भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई है। बुधवार को यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जयपुर में ओटीएस चौराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने बैरिकेड्स कर किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया।

विज्ञापन


इस दौरान धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई। इसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता इसके बावजूद आगे बढ़ने पर अड़ रहे तो पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवास बीवी ने बैरिकेडस पर चढ़कर सीएम आवास की तरफ जाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्का देकर नीचे कर दिया। हालांकि, मौके पर अभी बड़ी तादाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed