फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Young man took bhu-samadhi in front of CM Jansunwai Kendra did not get compassionate appointment

Rajasthan: CM जनसुनवाई केंद्र के सामने युवक ने ली भू-समाधि,CRPF की चिट्ठी के बाद भी नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति

Wed, 12 Jun 2024 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 05:43 PM IST
सार

भरतपुर जिले में एक युवक ने सीएम जनसुनवाई केंद्र के सामने भू-समाधि ले ली। युवक तीन साल से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहा है। लेकिन उसे सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। युवक के पिता सीआरपीएफ में तैनात थे।

विज्ञापन
Rajasthan Young man took bhu-samadhi in front of CM Jansunwai Kendra did not get compassionate appointment
युवक ने ली भू-समाधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में राजस्थान मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर राधेश्याम उर्फ गौरव फौजदार ने अर्ध भू-समाधि ली है। युवक नौकरी की मांग को लेकर के कई बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। लेकिन फिर भी इसे अनुकंपा नौकरी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


युवक का आरोप है कि वह पिछले तीन साल से सांसद, विधायक और जिला प्रशासन के पास दर-दर भटक रहा है। लेकिन आश्वासन के अलावा उसकी अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। उनके पास पेंशन के अलावा और कोई आय का साधन नहीं है। उनकी मां बीमार रहती है तो गुजारा होना मुश्किल है।यही वजह है कि उसने आखिरकार अर्ध भू-समाधि का फैसला लिया।
विज्ञापन


राधेश्याम उर्फ गौरव फौजदार ने बताया कि उसके पिता जवाहर सिंह सीआरपीएफ में थे। बात साल 1999 की है, जब वह फील्ड ऑपरेशन के लिए नीमच से राशि जाते समय उनके पिता का निधन हो गया था। लेकिन सेना के द्वारा पिता को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। पिता के निधन के समय मेरी उम्र तीन माह थी। लेकिन अनुकंपा नौकरी के लिए 18 साल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 को मेरी उम्र 18 साल हो गई। जब मैंने भर्ती देखी तो मुझे अनफिट कर दिया गया। साथ ही 2020 में सीआरपीएफ की तरफ से राज्य सरकार को एक पत्र लिखा गया, जिसमें मुझे राज्य सरकार में एलडीसी की नौकरी देने की सिफारिश की गई। मैं एलडीसी की नौकरी के लिए तैयार हो गया। लेकिन तीन साल चक्कर काटने के बाद भी राज्य सरकार ने मुझे एलडीसी की नौकरी नहीं दी। यही वजह है कि मुझे नौकरी के लिए मैं अब अर्ध भू-समाधि ली है। राधेश्याम और गौरव फौजदार का कहना है कि जब तक उसे नौकरी का ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वह इसी स्थिति में रहेगा। हालांकि, युवा के द्वारा ली गई भूअर्ध-समाधि के पास पुलिस कर्मी तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed