फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Woman resident of England dies in Jaipur hotel

Rajasthan: जयपुर के होटल में इंग्लैंड निवासी महिला की मौत, वजह ये बताई जा रही

Wed, 03 May 2023 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 May 2023 03:30 PM IST
सार

Foreign Woman Died in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होटल में रुकी विदेशी महिला को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसके परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Woman resident of England dies in Jaipur hotel
सदर थाना जयपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के एक होटल में विदेशी महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। सदर थाना इलाके के शाहपुरा हवेली होटल में विदेशी महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को सवाई मान सिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। विदेशी दूतावास को सूचना दी गई है, परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मौत की वजह प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक को माना जा रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन




सदर थाना अधिकारी रायसल सिंह के मुताबिक, इंग्लैंड निवासी 53 साल की सामंथा साने उसेर होटल शाहपुरा हवेली में रुकी हुई थी। मंगलवार को महिला की तबियत बिगड़ी थी। बेसुध होने पर होटल स्टाफ अस्पताल लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मामला सदर थाना इलाके का होने की वजह से सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर के मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मामला विदेशी महिला का होने की वजह से पुलिस के आला अधिकारी भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed