फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Woman gang-raped in Jaipur in absence of husband

Rajasthan: जयपुर में पति की गैरमौजूदगी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेटे के गले पर चाकू लगाकर डराया

Wed, 08 May 2024 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 May 2024 06:17 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में पति की गैरमौजूदगी में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिचित ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटे के गले पर चाकू लगाकर डराया और मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Rajasthan Woman gang-raped in Jaipur in absence of husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के कोटखावदा थाना इलाके में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिचित और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोटखावदा निवासी 26 साल की महिला ने मामला दर्ज करवाया कि गांव में रहने वाला परिचित उस पर बुरी नजर रखता था। अक्सर अकेला मिलने पर आरोपी परिचित शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। अक्तूबर 2023 में पति नौकरी के सिलसिले में बाहर गए थे। पति की गैरमौजूदगी में आरोपी परिचित अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस गया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर बेटे के गले पर चाकू लगाकर मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद डरा-धमकाकर आरोपी परिचित ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और अश्लील वीडियो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। चुप रहने पर ही उसका फायदा होने की बात कहकर तीनों आरोपी फरार हो गए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीनों आरोपियों ने फरवरी 2024 और अप्रैल 2024 में भी अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला ज्यूस पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म
जयपुर में कानोता थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और धमकी देकर उसका देहशोषण करने लगा। दूरी बनाने पर घर से किडनैप कर ले जाने की कोशिश की। मामले की जांच थानाधिकारी गौतम डोटासरा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी 19 साल की कॉलेज छात्रा ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2019 में नाबालिग होने के दौरान दूर की रिश्तेदारी में लगने वाली मौसी के लड़के का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि आरोपी रिश्तेदार के घर आने पर वह अकेली मिली। आरोपी रिश्तेदार उसके लिए पीने के लिए ज्यूस लेकर आया। ज्यूस में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने के लिए धमकाया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। अप्रैल 2024 में घर आकर आरोपी रिश्तेदार ने उसको किडनैप कर ले जाने का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाने पर परिजनों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। कानोता थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


उधारी के रुपये लेने गई महिला से दुष्कर्म
मुरलीपुरा थाना इलाके में उधारी के रुपये लेने गई महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार, गोविंद नगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसने पांच हजार रुपये हनुमान यादव को उधार दिए थे। दो दिन बाद वह रुपये लेने गई तो आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed