फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Woman dies after pressure cooker explodes while cooking in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से महिला की मौत, सीटी जाम होने से हुआ हादसा

Mon, 31 Jul 2023 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रेशर कुकर फटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rajasthan Woman dies after pressure cooker explodes while cooking in Jaipur
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में झोटवाड़ा के भौमियां नगर में घर की किचन में खाना बनी रही एक महिला की प्रेशर कुकर फटने से मौत हो गई। कुकर बम की तरह फटा, फटने का धमाका इतना तेज हुआ कि 200-300 मीटर दूर तक लोग घरों से बाहर निकलकर क्या हादसा हुआ है, देखने सड़क पर आ गए।

विज्ञापन


झोटवाड़ा इलाके में सोमवार सुबह 11 बजे के करीब ये डरावनी घटना हुई। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बताया, भौमियां नगर के मकान नंबर-72 में रहने वाली 47 साल की किरण कंवर पत्नी राजकुमार सिंह खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में किरण के शरीर को कुकर के मेटल के टुकड़ों ने लहूलुहान कर दिया। उन्हें कई जगह गहरे जख्म हुए और चेहरा भी पूरी तरह जल गया। मौके पर ही महिला किरण कंवर ने दम तोड़ दिया। जब यह हादसा हुआ, तब किरण घर पर अकेली ही थीं और खाना बना रही थीं।
विज्ञापन


मृतका किरण के पति राजकुमार सिंह इंग्लिश सब्जेक्ट के टीचर हैं। वो प्राइवेट स्कूल और कोचिंग क्लासेस में बतौर गेस्ट फैकल्टी स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। कालवाड़ इलाके की एक प्राइवेट स्कूल में राजकुमार बच्चों को पढ़ाने के लिए सुबह जल्द घर से निकल गए थे। बेटा सूर्यप्रताप भी घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। तेज धमाके की आवाज से पूरा घर हिल गया। कॉलोनी में आसपड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन किरण कंवर के घर से कोई भी बाहर नहीं निकला तो कॉलोनी के लोगों ने उनके घर पर जाकर आवाजें लगाईं। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर कॉलोनी की एक महिला घर के अंदर घुसी तो उसने किरण कंवर को किचन में अचेत और घायल अवस्था में गिरा हुआ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस महिला के चिल्लाने पर कॉलोनी के अन्य लोग भी घर में राहत बचाव के लिए दौड़कर चले आए। फिर माजरा समझकर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रेशर कुकर फटने से पूरी किचन तहस नहस हो गई। छत और किचन में रखा सामान डैमेज हो गया। चारो ओर छींटे ही छींटे नजर आए। प्रेशर कुकर के कुछ मेटल के टुकड़े रसोई की दीवार को रोड़ते हुए ऊपर की फ्लोर पर जा गिरे।

किरण झुलस गई और जख्मी होकर दम तोड़ा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, किरण कंवर का चेहरा और शरीर बुरी तरह जल गया था और पहचान में भी नहीं आ रहा था। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने सैंपल लिए हैं। पुलिस ने मृतका के शव को शास्त्री नगर स्थित कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मां ने बेटे को कहा था खाना खाकर जाना
मृतका का बेटा सूर्य प्रताप (25 साल) ऑनलाइन वर्क करता है। उसकी शादी मार्च 2023 में ही हुई थी। पहला सावन होने के कारण सूर्य प्रताप की पत्नी मायके गई हुई थी। गमगीन बेटे सूर्य प्रताप ने जानकारी दी कि मां बोल रही थीं कि मैं खाना बना रही हूं। तू खाना खाकर जाना, लेकिन मुझे कुछ अर्जेन्ट काम आ गया था तो मां से कहा था कि मैं वापस खाना आकर खाऊंगा। लेकिन मुझे कॉलोनी के लोगों ने जानकारी दी कि घर में ये हादसा हो गया है तो तुरंत आया और मां के जाने की जानकारी मिली। पड़ोसी महिला सीमा ने कहा कि किरण कंवर का शरीर प्रेशर कुकर के टुकड़ों से छलनी हो गया था। मैंने सबसे पहले पहुंचकर देखा कि किचन में लगी हुई जालियां भी टूट गईं थीं। दीवारों पर प्रेशर कुकर के मेटल के टुकड़े घुसे हुए थे। ऐसा हादसा जिंदगी में कभी नहीं देखा।


एफएसएल अधिकारी बोले- कुकर की सीटी खराब होकर जाम होने से हुआ हादसा
एफएसएल अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कुकर में ब्लास्ट होने का एक कारण यह समझ में आया है कि इस कुकर की सीटी खराब थी। जो जाम हो गई थी। स्टीम बनने पर सीटी बजी नहीं और भाप बाहर नहीं निकली। प्रेशर बहुत ज़्यादा बढ़ता गया और उससे कुकर फट पड़ा। शायद महिला को ध्यान नहीं रहा कि गैस पर कितनी देर से कुकर चढ़ा रखा है और सीटी क्यों नहीं दे रहा है। मृतका महिला के शरीर का लेफ्ट हिस्सा काफी ज़्यादा डैमेज हो गया। धमाके से किचन की स्लैब भी टूट गई। कुकर भी काफी पुराना लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed