फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Winter :Cold Wave Intensifies; Mercury Drops to 5°C for the First Time, Alert for Sikar & Tonk

Rajasthan Winter : राजस्थान में कड़ाके की ठंड; सीजन में पहली बार पारा 5 डिग्री, सीकर में कोल्ड-वेव का अलर्ट

Sat, 15 Nov 2025 08:20 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 15 Nov 2025 08:20 AM IST
सार

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। सीकर के फतेहपुर में तापमान पहली बार 5°C दर्ज हुआ। 10 से ज्यादा शहरों में सीजन का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 15-16 नवंबर को सीकर और टोंक में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Winter :Cold Wave Intensifies; Mercury Drops to 5°C for the First Time, Alert for Sikar & Tonk
प्रदेश में सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर भारत से आती बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी को और तीखा कर दिया है। शुक्रवार को इस सीजन पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर, अलवर और फतेहपुर सहित 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर पर दर्ज किया गया। बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं सीकर और टोंक जिलों के लिए 15 और 16 नवंबर को शीतलहर (कोल्ड-वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे का मौसम:
फतेहपुर में तापमान 5 डिग्री और नागौर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों में सुबह-शाम शीतलहर की वजह से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। सीकर में पारा 6, सिरोही 8, दौसा 6.9, करौली 8.7, बारां 9.5, झुंझुनूं 9.3, चूरू 8.2, अलवर 8.5 और पिलानी 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Jaipur News: मदन राठौड़ ने ली अंता उपचुनाव में हार की जिम्मेदारी, बिहार की जीत पर जनता का आभार माना


अधिकतम तापमान:
शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बाड़मेर सबसे गर्म रहा जहां पारा 33.4 डिग्री तक पहुंचा। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.5 और उदयपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तरी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। 15 और 16 नवंबर को टोंक और सीकर में कोल्ड-वेव का असर दिखेगा, इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed