फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan will be celebrated on August 7, the foundation day of the newly formed 19 districts

Rajasthan: राजस्थान में 33 से बढ़कर 50 होने का जश्न; सात अगस्त को मनाया जाएगा नवगठित 19 जिलों का स्थापना दिवस

Sun, 06 Aug 2023 09:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Aug 2023 09:46 PM IST
सार

19 नए जिले बनने के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई है। इस खुशी में नए जिलों का स्थापना दिवस समारोह सात अगस्त को मनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan will be celebrated on August 7, the foundation day of the newly formed 19 districts
राजस्थान के 19 नवगठित जिले। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के नए 19 जिलों का स्थापना दिवस सात अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। हर जिले में मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में होगा।

विज्ञापन




19 नए जिले बनने के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गई है। नए जिलों का स्थापना दिवस समारोह राज्य सरकार की ओर से धूमधाम से सात अगस्त को मनाया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक सांचौर में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, डीडवाना-कुचामन में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, अनूपगढ़ में आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, नीमकाथाना में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, बालोतरा में पेट्रोलियम और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, कोटपूतली- बहरोड में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


ये मंत्री जिलों के स्थापना दिवस समारोह में मौजूद रहेंगे
गंगापुर सिटी में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, डीग में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, खैरथल-तिजारा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, सलूंबर में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शाहपुरा में पीएचईडी मंत्री महेश जोशी, ब्यावर में महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, दूदू में नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, फलौदी में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद, जयपुर और जयपुर ग्रामीण में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जबकि जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण में तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत बिरला ऑडिटोरियम से करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सात अगस्त को सुबह 11 बजे नवगठित जिलों का शुभारंभ कार्यक्रम समारोह पूर्वक बिरला ऑडिटोरियम जयपुर से करेंगे। प्रदेश के नए जिलों से मंत्री, विधायक, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला कलेक्टर, एसपी, संभागीय आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी कार्यक्रम में वीसी से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed