{"_id":"663dcf0478e39d077f09b10f","slug":"rajasthan-widow-woman-along-with-her-lover-had-looted-lakhs-of-rupees-from-office-in-jaipur-arrested-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विधवा महिला ने आशिक संग दफ्तर से लूटे 15 लाख, किराए के गुंडे बुलवाई...और खुद पर ही पिस्तौल तनवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विधवा महिला ने आशिक संग दफ्तर से लूटे 15 लाख, किराए के गुंडे बुलवाई...और खुद पर ही पिस्तौल तनवा दी
Fri, 10 May 2024 01:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 01:16 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में एक विधवा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही ऑफिस में 15 लाख रुपये की लूट करवा दी। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया, 24 अप्रैल को हथियारबंद बदमाश दफ्तर में घूसे और महिला पर पिस्तौल तानी, उसके बाद आलमारी में रखे 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनाढ्य व्यक्तियों की तरह शौक रखने और ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए एक विधवा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के ही दफ्तर में लूट करवा दी, जिस दफ्तर में महिला बीते कई साल से काम कर रही थी। उसी दफ्तर में किराए के गुंडों से खुद पर पिस्तौल तनवा 15 लाख रुपये लुटवा दिए। जब पुलिस ने दिनदहाड़े दफ्तर में हुई लूट का पर्दाफाश किया तो सभी के होश फाख्ता हो गए। अब पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले षड्यंत्रकारी महिला और उसके प्रेमी के साथ तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि बीते 24 अप्रैल को दो हथियारबंद बदमाशों ने युद्धिष्ठिर मार्ग, सी-स्कीम जयपुर में एक दफ्तर में घूसकर काम करने वाली महिलाओं को हथियार दिखाकर आलमारी में रखे 15 लाख रुपये लूटकर ले गये। उसके बाद परिवादी नरेंद्र चौधरी ने अशोक नगर पुलिस थाने में इसकी इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद वारदात में संलिप्त आरोपियों के बारे में आधुनिक तकनीकी संसाधनों से पता कर लूट की घटना की प्री-प्लानिंग के मुख्य सूत्रधारक षड्यंत्रकारी मुल्जिमान शिप्रा गुप्ता, मुकेश गुप्ता और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, लूट की घटना को अंजाम देने वाले भरत सिंह और उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
दरअसल, जिस दफ्तर में वारदात हुई उसी में काम करने वाली आरोपी महिला शिप्रा गुप्ता तलाक शुदा है, जो बहुत ही सामान्य परिवार से तालुक रखती है। लेकिन वर्तमान में धनाढ्य व्यक्तियों की तरह शौक रखती है। ऐसे में ऐशो आराम की जिंदगी जीने की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने अपने दोस्त आरोपी मुकेश गुप्ता के साथ योजनाबद्ध तरीके से आरोपी मनजीत सिंह के मार्फत फरार आरोपी भरत सिंह से संपर्क किया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
यही नहीं आरोपी महिला शिप्रा गुप्ता ने उन्हीं किराए के गुंडों से खुद पर पिस्तौल तनवा लूट करवाती रही। साथ ही उसका साथी दोस्त आरोपी मुकेश गुप्ता दफ्तर के आगे निगरानी करता रहा, जब वारदात के बाद आरोपी भरत सिंह व उसका साथी लूट की राशि लेकर मौके से फरार हुए, तब आरोपी मुकेश भी अपनी स्कूटी से उनके साथ निकल लिया। तब तक किसी को कानो कान भनक तक नहीं लगी। यही नहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब आरोपी महिला ने पुलिस को भी एकबारगी चकमा दे दिया। अब पुलिस षड्यंत्रकारियों से पूछताछ कर मुख्य आरोपियों की तलाश में धरपकड़ कर रही है। साथ ही लूट की राशि बरामद करने के भी प्रयास हो रहे हैं।