{"_id":"66b9c2a2d37e8f379c0df2fe","slug":"rajasthan-where-is-the-disaster-minister-in-the-state-s-disaster-ex-cm-targeted-government-by-posting-on-x-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : प्रदेश की आपदा में कहां हैं आपदा मंत्री ? गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करके सरकार को निशाने पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : प्रदेश की आपदा में कहां हैं आपदा मंत्री ? गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करके सरकार को निशाने पर लिया
Mon, 12 Aug 2024 01:37 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:37 PM IST
सार
एक तरफ जहां मूसलाधार बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ इन बरसाती बूंदों के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी मीणा के इस्तीफे को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में लगातार हो रही बरसात ने जहां भाजपा सरकार की जान आफत में डाल रखी है, वहीं दूसरी तरफ उनके ही मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर पर सरकार को घेरते हुए पोस्ट किया है। गहलोत ने लिखा है कि
विज्ञापन
प्रदेशभर में भारी बारिश एवं इससे संबंधित दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक जानें जा चुकी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह भी नहीं पता कि वे पद पर हैं या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे उचित मॉनिटरिंग एवं राहत बचाव कार्यों के लिए निर्देशन मिल सके। विकट परिस्थितियों में ऐसी असमंजस की स्थिति राज्य की जनता के साथ छलावे जैसा है।
विज्ञापन
गहलोत के इस ट्वीट से राजस्थान की राजनीति में हलचल का माहौल बन गया है, एक तरफ डॉ. मीणा हैं, जो इस्तीफा देकर अपनी ओर से इतिश्री कर चुके है परंतु सरकार द्वार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। अब अशोक गहलोत के ट्वीट के बाद यदि सरकार आपदा प्रबंधन का प्रभार किसी और मंत्री को देती है तो पूर्वी राजस्थान में एक बड़ा समुदाय भाजपा से छिटक सकता है और नहीं देती है तो विपक्ष इस आपदा को अवसर के रूप में इस्तेमाल करके सरकार को घेरता हुआ नजर आ रहा है।