{"_id":"66e8ebc567377208cb0d1eb4","slug":"rajasthan-weather-update-weather-will-change-again-bharatpur-and-jaipur-warned-of-heavy-rain-tomorrow-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update : फिर पलटने वाला है राज्य का मौसम, भरतपुर और जयपुर कल भारी वर्षा की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update : फिर पलटने वाला है राज्य का मौसम, भरतपुर और जयपुर कल भारी वर्षा की चेतावनी
Tue, 17 Sep 2024 08:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:09 AM IST
सार
राज्य में सुस्त पड़ चुका मानसून एक बार फिर पलटता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की आने की संभावना है। 18 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है, साथ ही कोटा, उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून का मिजाज एक बार फिर से पलटने वाला है। पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर एक गहरा अवदाब (Deep Depression) बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में लगभग पश्चिम दिशा की ओर (WNW) आगे बढ़ने तथा कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी राजस्थान में 18-19 सितंबर को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
18 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा, उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 18-19 सितंबर को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन