{"_id":"665d4382f1c67f7af308da36","slug":"rajasthan-weather-update-weather-changed-with-the-end-of-nautapa-rain-drops-gave-relief-from-heat-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: नौतपे की विदाई के साथ ही बदला मौसम, बारिश की बूंदों ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: नौतपे की विदाई के साथ ही बदला मौसम, बारिश की बूंदों ने दी गर्मी से राहत
Mon, 03 Jun 2024 09:46 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 09:46 AM IST
सार
Rajasthan Weather Today: नौतपे के विदाई के साथ ही प्रदेश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। अधिकांश स्थानों पर हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर, जयपुर, अलवर समेत कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में नौतपा की विदाई के साथ ही राहत की बूंदें बरसने लगी हैं और तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह तक जहां प्रदेश में अधिकतम तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था, वहीं अब यह 40 से 45 डिग्री के बीच है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश से मौसम ने करवट ली। बीते 24 घंटे में जयपुर, अलवर, सवाई माधोपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार मेघगर्जन के साथ आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे चला जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में कहीं भी हीट वेव नहीं
बीते एक पखवाड़े से हीट वेव्स ने राजस्थान को बुरी तरह झुलसाकर रख दिया था। हीट वेव के चलते प्रदेश में लगातार मौतें भी हो रही थीं। मौसम के अचानक करवट ले लेने से अब प्रदेश में हीट वेव का असर खत्म हो गया है।
विज्ञापन