{"_id":"6460ac09ea01c303dd01ef59","slug":"rajasthan-weather-update-weather-changed-again-thunderstorm-and-rain-alert-in-14-districts-dust-storm-in-ja-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर में धूल भरी आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: मौसम ने फिर बदली करवट, 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जयपुर में धूल भरी आंधी
Sun, 14 May 2023 03:09 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 14 May 2023 03:09 PM IST
सार
चक्रवाती तूफान मोखा के कारण राजस्थान का मौसम पलट गया है। प्रदेश के 14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। जयपुर समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवाती तूफान मोखा के कारण राजस्थान के मौसम ने भी करवट ली है। अचानक धूप गायब हो गई और आंधी-बारिश ने उसकी जगह ले ली। प्रदेश के 14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। जयपुर समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है।
विज्ञापन
राजस्थान में अगले चार से पांच दिन धूलभरी हवाओं और आंधी का दौर जारी रहेगा। चक्रवाती तूफान 'मोखा' के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त सक्रिय है। जिसके कारण 14 ज़िलों- जयपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर, बीकानेर, , अलवर, भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 50 प्रति घंटा तक रहेगी। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है ।
विज्ञापन
पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वी राजस्थान के दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। छाती सलाह जारी की है कि बादलों की गरज चमक के वक्त सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण ना लें और मौसम सामान्य होने का इंतज़ार करें।
विज्ञापन
तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होगी
आंधी बारिश की गतिविधियां अगले 4 से 5 दिन तक जारी रहेंगी। जिसके कारण तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। और हीट वेव यानी राजस्थान में चलने वाली गर्म हवाओं और 'लू' से राहत मिलने की संभावना है।
जयपुर में चली धूल भरी तेज़ आंधी, हल्की बारिश भी हुई
जयपुर में दोपहर करीब 1 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। धूल का गुबार आसमान में जाने से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। दोपहरी में शाम जैसा हल्की रोशनी माहौल हो गया। इसके बाद हल्की बारिश ने भी शहर को भिगोया। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस भी है।