{"_id":"6708dd8e5b24c285e80b6939","slug":"rajasthan-weather-update-weather-changed-again-possibility-of-rain-and-hailstorm-in-9-districts-of-the-state-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Wether Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के नौ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Wether Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के नौ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
Fri, 11 Oct 2024 01:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:41 PM IST
सार
राजस्थान में इस समय खेतों में फसल खड़ी है लेकिन मौसम विभाग से आने वाली चेतावनी ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के 9 जिलों में बारिश और ओले गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरब सागर में बने एक वेदर सिस्टम के असर से बदले मौसम के मिजाज से राजस्थान के 9 जिलों में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सिस्टम का असर 13 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में 13 अक्टूबर तक बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में इस वक्त बाजरा और धान की फसल खेतों में खड़ी है। यदि ओलावृष्टि होती है तो किसान की महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर ने इन संभाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 14 अक्टूबर से इस सिस्टम का असर प्रदेश में खत्म होगा और मौसम साफ होने के साथ धूप निकलेगी।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के मौसम का हाल
पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, कोटा के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सिरोही के एरिया में सुबह से बादल छाए रहे। इन जिलों में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया। सर्वाधिक बारिश सेड़वा (बाड़मेर) में 23 मिमी दर्ज की गई। आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।