{"_id":"6683a53565999232e40fe5d3","slug":"rajasthan-weather-update-warning-of-heavy-rain-issued-for-the-next-seven-days-water-in-the-state-s-dams-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: अगले सात दिनों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी, राज्य के बांधों में आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: अगले सात दिनों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी, राज्य के बांधों में आया पानी
Tue, 02 Jul 2024 12:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:29 PM IST
सार
Rajasthan Weather Update today: मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से राज्य के बांधों में 10 एमक्यूएम से ज्यादा पानी आया है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में अगले सात दिनों तक जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह हनुमानगढ़ में तेज बारिश हुई, इसके अलावा पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
राज्य में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते 24 घंटों में राज्य के बांधों में 10 एमक्यूएम से ज्यादा पानी आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सात दिनों तक राजस्थान में जोरदार बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार सुबह प्रदेश के हनुमानगढ़ में हैवी रेनफॉल दर्ज किया गया। यहां 77 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में भी आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौमस विभाग के अनुसार आज जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन