{"_id":"66c160443ac00b13e404a2a9","slug":"rajasthan-weather-update-warning-of-heavy-rain-in-jaisalmer-there-will-be-relief-in-eastern-part-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: जैसलमेर समेत पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वी हिस्से में रहेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: जैसलमेर समेत पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वी हिस्से में रहेगी राहत
Sun, 18 Aug 2024 08:15 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:15 AM IST
सार
राजस्थान के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिनों तक बारिश से राहत रहेगी लेकिन पश्चिम राजस्थान में आज जैसलमेर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त के बाद से पूर्वी राजस्थान में फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के रेगिस्तान जैसलमेर में आज मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी राजस्थान में अगले 4 दिनों तक हल्की एवं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त के बाद से पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग तथा दक्षिण में उदयपुर संभाग में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मानसून का परिसंचरण तंत्र आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तथा पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जोधपुर तथा बीकानेर के अधिकांश भागों में आज बारिश की गतिविधियां कम होंगी और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में 140 मिमी दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन