फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Today Heatwave IMD Rain Alert for Jaisalmer Bikaner Jodhpur Sikar Churu News in Hind

Rajasthan Weather: 9 जिलों में कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी, फिर भी पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें अपडेट

Thu, 02 May 2024 11:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 May 2024 11:37 AM IST
सार

Rajasthan Weather IMD Update: राजस्थान में बीते 24 घंटे में तापमान सामान्यत: शुष्क रहा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश भाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के भीतर 9 जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Today Heatwave IMD Rain Alert for Jaisalmer Bikaner Jodhpur Sikar Churu News in Hind
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कई शहरों में तापमान कम रहने से हल्की ठंडक रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 3 मई को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका असर आज रात से उत्तर-पश्चिमी जिलों में देखने को मिल सकता है। यहां हल्की धूलभरी हवा चलने के साथ आसमान में देर रात बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन


इन शहरों में हो सकती है बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर ने 3 मई को राजस्थान के कई जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। ये अलर्ट झुंझुनूं, सीकर के अलावा जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए जारी किया है।
विज्ञापन


मई में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इस साल मई में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। माह के पहले सप्ताह में चार तारीख तक पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से शेखावाटी सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज रफ्तार अंधड़-बारिश की संभावना रहेगी। 10 मई के बाद धूप के असर में जबरदस्त तेजी के साथ दिन के पारे में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed