{"_id":"67c51672f3ae6ab7380e76d1","slug":"rajasthan-weather-update-temperature-will-drop-due-to-effect-of-northern-winds-heat-to-rise-after-march-7-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आएगी गिरावट, 7 मार्च के बाद से बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में आएगी गिरावट, 7 मार्च के बाद से बढ़ेगी गर्मी
Mon, 03 Mar 2025 08:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:09 AM IST
सार
राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ और गंगानगर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में पारा अचानक लुढ़कने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में 7 मार्च तक मौसम का मिजाज कुछ ठंडा रहेगा। प्रदेश में सक्रिय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर संभाग के गंगानगर और हनुमानगढ़ में वर्षा हो सकती है। वहीं उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में अगले 4 दिनों तक तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट 2 से 4 डिग्री के बीच रह सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 मार्च के बाद प्रदेश में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम की स्थिति इस प्रकार रही। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के बाद रातभर ठंडी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 16.7 डिग्री, जयपुर में 18.3 डिग्री, सीकर में 15.5 डिग्री, कोटा में 18.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15 डिग्री, बाड़मेर में 19.4 डिग्री, जैसलमेर में 16.9 डिग्री, जोधपुर में 19.2 डिग्री, बीकानेर में 15.2 डिग्री, चूरू में 14 डिग्री और श्री गंगानगर में 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन