{"_id":"674d3eaef1806cbe8e03481a","slug":"rajasthan-weather-update-snowfall-in-kashmir-will-soon-affect-the-plains-weather-will-change-in-rajasthan-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: कश्मीर की बर्फबारी का असर जल्द ही मैदानों पर, ठंडी हवाओं से राजस्थान में बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: कश्मीर की बर्फबारी का असर जल्द ही मैदानों पर, ठंडी हवाओं से राजस्थान में बदलेगा मौसम
Mon, 02 Dec 2024 10:29 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:29 AM IST
सार
हिमालय पर आए विक्षोभ की वजह से कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसके असर से अब उत्तर में ठंडी हवाओं का दौर शुरू होगा और राजस्थान में भी मौसम तंत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में कुछ इलाकों में तेज सर्दी का प्रभाव नजर आने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारे में बीते एक सप्ताह में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और आने वाले 4 दिनों तक तापमान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर अगले कुछ दिनों में मैदानों पर भी नजर आएगा। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं से प्रदेश के तापमान में भी तेज गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिनों यहां का न्यूनतम पारा 5 डिग्री से भी नीचे तक जा चुका है। जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहरों में सबसे ठंडा इलाफा सिरोही रहा, यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य इलाकों में सीकर में अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह जालौर में अधिकतम तापमान 29.8 व न्यूनतम 12, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 9.8, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम तापमान 9.2 और चूरू में अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 15.8, बीकानेर में अधिकतम 28.2 व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26.9 व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन