{"_id":"677c9eb3a66121a8e7095b76","slug":"rajasthan-weather-update-snowfall-in-kashmir-rajasthan-will-tremble-mercury-may-fall-by-2-to-4-degrees-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today : कश्मीर में बर्फबारी, कंपकंपाएगा राजस्थान, 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today : कश्मीर में बर्फबारी, कंपकंपाएगा राजस्थान, 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
Tue, 07 Jan 2025 11:18 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:18 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today : कश्मीर में बर्फबारी के असर से उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ गया है। राजस्थान में भी अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई जिले पहले से ही शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने और सर्दी बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में अगले 24 घंटों में सर्दी का असर और बढ़ने की चेतावनी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक पारा और लुढ़क सकता है। वहीं 10 और 11 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मावठ की चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 25.6 डिग्री रहा, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 6 डिग्री के मध्य दर्ज किया। औसत आर्द्रता 30 से 90 प्रतिशत रही। प्रदेश के कई जिलों में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और झुंझुनू में दिन में भी शीतलहर बनी रहने की चेतावनी है।
विज्ञापन
शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी
प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जिला कलेक्टरों के स्तर पर अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। राजधानी जयपुर में 2 दिन के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया है।
विज्ञापन