फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Scorching heat breaks 56-year record, mercury to rise further in next two days

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अगले दो दिनों और चढ़ेगा पारा

Tue, 29 Apr 2025 08:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 08:03 AM IST
सार

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप कितना भीषण है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमेशा बेहद गर्म रहने वाले इलाकों में भी तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। जैसलमेर में इस बार गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Scorching heat breaks 56-year record, mercury to rise further in next two days
राजस्थान - फोटो : Meta AI

विस्तार

राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। जैसलमेर में गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1969 के बाद अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान है, वहीं प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जैसलमेर में अप्रैल के महीने में यह कल सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल में इससे अधिक तापमान 1969 में रिकॉर्ड हुआ था, वहीं 2018 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nagore News: डांगा के गढ़ में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9.88 लाख रुपये का जुर्माना लगा; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में दो दिन भीषण गर्मी

राजधानी जयपुर में भी अगले 48 घंटों के दौरान भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन अब इसमें 2 डिग्री से ज्यादा का इजाफा हो सकता है।


वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश के 27 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से 4.7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है, अगले 2 दिनों में इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात्रि में भी हीट वेव्स चलेंगी। इसके बाद मई में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Nagore: भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर सहकारी समिति में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। जैसलमेर में 46.2 डिग्री तापमान रहा। बीकानेर में 43.4, चित्तौड़गढ़ में 44.4, पिलानी में 43.4, जयपुर में 42, चूरू में 42.2, गंगानगर में 43.8, पिलानी में 43.4, करौली में 40.9, नागौर में 41.5, जालौर में 41.5 व धौलपुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed