फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Severe Dust Storm Hits Jaipur, Temperature May Cross 48°C in Western Rajasthan

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित कई जिलों में भयंकर अंधड़, पश्चिमी राजस्थान में पारा जा सकता है 48 पार

Sun, 25 May 2025 09:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 May 2025 09:40 AM IST
सार

पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में देर रात भयंकर आंधी-तूफान का असर रहा। कई जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी जयपुर में मध्य रात्रि के समय 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे सड़कों के किनारे लगे कई पेड़ धराशायी हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Severe Dust Storm Hits Jaipur, Temperature May Cross 48°C in Western Rajasthan
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में देर रात भयंकर आंधी-तूफान का असर रहा। कई जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी जयपुर में मध्य रात्रि के समय 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे सड़कों के किनारे लगे कई पेड़ धराशायी हो गए।

विज्ञापन


आज से नौ तपा शुरू हो गया है। सूर्य का प्रवेश रोहिणी नक्षत्र में होने से अगले 9 दिन सबसे तेज गर्मी पड़ती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान में आज तापमान 48 डिग्री को भी पार कर सकता है। शनिवार को बाड़मेर देश का सबसे गर्म स्थान रहा, यहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। जैसलमेर में भी अधिकतम पारा 47 डिग्री  रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो पक्षों में भिड़ंत, दस से ज्यादा लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आज पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में तीव्र हीट वेव्स चलेंगी। दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान का स्तर 48 डिग्री को भी पार कर सकता है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक शाम के समय तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है।


बीते 24 घंटों में प्रदेश के 6 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा, इसमें बाड़मेर में सर्वाधिक 47.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटों में बीकानेर व जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान में राहत मिलने के आसार नहीं हैं और इस दौरान यहां दिन के साथ रात में भी तेज लू चलेगी।

राजधानी जयपुर में शुक्रवार के मुकाबले तापमान में गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में अगले कुछ दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 44.2, भीलवाड़ा में  43, वनस्थली 44, अलवर में 40, जयपुर में 42, पिलानी में 42.4, कोटा में 44.3, बाड़मेर में 47.6, जैसलमेर में 47, जोधपुर में 45,  चूरू में 45, बीकानेर में 46.6 और गंगानगर में 44.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed