{"_id":"6594f201bb5fafa89c0cdda7","slug":"rajasthan-weather-update-rajasthan-in-the-grip-of-dense-fog-mercury-dropped-due-to-cold-wave-chill-increase-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: घने कोहरे की चपेट में राजस्थान, शीतलहर के कारण पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: घने कोहरे की चपेट में राजस्थान, शीतलहर के कारण पारा लुढ़का, ठिठुरन बढ़ी
Wed, 03 Jan 2024 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:05 AM IST
सार
Rajasthan Weather: पूरा प्रदेश इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिन का तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी और गलन का असर बढ़ा है।
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच जनजीवन
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान इस समय जबरदस्त कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी दी है। कई जगहों पर बादल छाए रहने की वजह से दिन में सर्दी का असर और भी ज्यादा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, झुंझुनू, करौली, बूंदी, भरतपुर और कोटा में घना कोहरा रहने की चेतावनी है। जयपुर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 6.8 डि्ग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के तापमान में 5 से 10 डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है जिसके चलते शीतलहर का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण रेल एवं हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। सवेरे आने और जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।