फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Rainfall in many districts including Jaipur mercury dropped due to cold winds

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, ठंडी हवाओं से पारा लुढ़का

Wed, 15 Jan 2025 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बुधवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। इसके असर से पारा भी लुढ़क गया।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Rainfall in many districts including Jaipur mercury dropped due to cold winds
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बुधवार को मौसम फिर पलटा खा गया। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और पाली सहित कई जिलों में बारिश हुई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जयपुर में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो लगभग तीन बजे तक चला।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि चित्तौड़गढ़ के कपासन और आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे तक हल्की बरसात होती रही। अजमेर के केकड़ी में दोपहर एक बजे करीब 10 मिनट बारिश हुई।

आज 17 जिलों के लिए अलर्ट
जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को अलर्ट जारी किया है। अजमेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर कोहरे के कारण अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में सुबह करीब साढ़े आठ बजे 12 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इसके बाद दो ट्रकों में आग लग गई। ट्रक में सवार दो लोग घायल भी हुए हैं। ड्राइवर्स ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर समेत तमाम शहरों में कल (मंगलवार) दिनभर मौसम साफ रहा और कई जगह धूप निकली। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली समेत कई जिलों में दिन में हल्की गति से कोल्ड-वेव (शीतलहर) चली। लोगों को दिन में भी तेज सर्दी महसूस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed