फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ajasthan Weather Forecast Today: IMD Rain Alert for Jaipur, Udaipur, Kota, Ajmer Dense Fog Severe Cold Wave

Rajasthan Weather Today: शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट, झालावाड़ में बूंदाबांदी, ठंड बढ़ने से कंपकंपाया प्रदेश

Sun, 07 Jan 2024 10:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 10:17 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शीतलहर के बीच प्रदेश में अगले दो दिनों में जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। झालावाड़ के कुछ क्षेत्रों में बूंदबांदी हुई है, जिससे वहां तापमान में और गिरावट आई है।

विज्ञापन
ajasthan Weather Forecast Today: IMD Rain Alert for Jaipur, Udaipur, Kota, Ajmer Dense Fog Severe Cold Wave
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर और कोहरे के बीच राजस्थान में अब बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में घने कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है जिसके चलते सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई है। अब प्रदेश में मावठ की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 7 जनवरी, रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


6 जनवरी को दर्ज किए गए तापमान में अजमेर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, भीलवाड़ा 16.9, वनस्थली 18.2, अलवर  16.9, जयपुर 18.0, सीकर 16.5, कोटा 17.3, चितौड़गढ़ 18.2, बाड़मेर 25.3, जैसलमेर में 22, जोधपुर में 23.2, बीकानेर में 14.2, चूरू में 13.6, धौलपुर में 16.6, डूंगरपुर में 21.6, संगरिया हनुमानगढ़ में 10, जालौर 24.2, सिरोही 18.7, सवाई माधोपुर 19.1, फतेहपुर सीकर 17.1, करौली 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज कोटा, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सोमवार को कोटा, अजमेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जोधपुर संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed