फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Monsoon Approaching, Heavy rain warning in southern area, storm alert in 26 cities

Rajasthan Weather Update: मानसून की दस्तक करीब, दक्षिणी इलाके में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगह आंधी का अलर्ट

Sun, 15 Jun 2025 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 07:56 AM IST
सार

भीषण गर्मी का दौर झेल रहे राजस्थान में आज तेज अंधड़ और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 शहरों में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी किया है। इसमें 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Monsoon Approaching, Heavy rain warning in southern area, storm alert in 26 cities
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आज मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 शहरों में आंधी और मेघगर्जन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दक्षिणी हिस्से में भारी वर्षा की चेतावनी भी दी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा व भरतपुर संभाग में तेज आंधी चलेगी। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश में चल रही हीटवेव्स से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जैसलमेर में मौसम ने लिया करवट: भीषण गर्मी के बीच सुबह हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन


यहां भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। शनिवार को भी प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। प्रदेश के मौसम में आया यह बदलाव 20 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। सर्वाधिक तापमान गंगानगर तथा चूरू में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लूणकरणसर में 44.4, दौसा में 44.3, बीकानेर में 46, चित्तौड़गढ़ में 42.8, कोटा में 43.2, सीकर में 43.8, पिलानी में 43.6 तथा जयपुर में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed