फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Mercury reaches zero in Fatehpur, rain alert in Jaipur-Bharatpur division today

Rajasthan Weather Update : फतेहपुर में जीरो पर पहुंचा पारा, जयपुर-भरतपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट

Tue, 28 Jan 2025 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 08:02 AM IST
सार

फतेहपुर में एक बार फिर पारा जीरो डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज जयपुर-भरतपुर संभाग के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Mercury reaches zero in Fatehpur, rain alert in Jaipur-Bharatpur division today
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटों में फतेहपुर में पारा जीरो डिग्री पहुंच गया। सीकर में भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं आज मौसम विभाग ने प्रदेश जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


हिमालयी क्षेत्र में 29 जनवरी से एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से चलने वाली उत्तरी हवाओं से राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट और देखने को मिल सकती है। सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर दर्ज की गई। झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ में शीतलहर का जबरदस्त प्रभाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में अब दिन में तेज गर्मी भी पड़ने लगी है। बाड़मेर में बीते 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा। वहीं प्रदेश के 15 अन्य शहरों में भी दिन के अधिकतम तापमान का स्तर 25 डिग्री से भी उपर ही दर्ज किया गया। ज्यादातर शहरों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। 


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे हवाओं की दिशा में बदलाव होगा। पश्चिमी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

वहीं राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ  सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस नए सिस्टम के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जना के साथ बारिश हो सकती है। जब यह सिस्टम राजस्थान को क्रॉस करेगा तो उसके बाद तापमान में बदलाव भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed