फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Know where it will rain in Rajasthan today, IMD issued yellow alert

Rajasthan Weather Update: जानिए राजस्थान में आज कहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 08 Jul 2024 11:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:33 AM IST
सार

कल शाम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Know where it will rain in Rajasthan today, IMD issued yellow alert
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आज पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वी राजस्थान में जयपुर, कोटा, झालावाड़, अजमेर, दौसा और अलवर तथा पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में रविवार शाम से सोमवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके लिए पूर्वी राजस्थान में जयपुर, कोटा, झालावाड़, अजमेर, दौसा और अलवर तथा पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों की बात करें तो चूरू, हनुमानगढ़ और करौली में भारी बारिश हुई है। इनमें चुरू के सिदमुख क्षेत्र में 122 एमएम तथा तारानगर में 144 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं करौली के श्रीमहावीर जी और सुरोठ में 116 एमएम से 137 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed