{"_id":"66023f53473c6617500861d6","slug":"rajasthan-weather-update-intense-heat-of-summer-cools-down-after-clouds-arrived-possibility-of-rain-today-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: गर्मी के तीखे तेवर बादल आने के बाद ठंडे पड़े, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: गर्मी के तीखे तेवर बादल आने के बाद ठंडे पड़े, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
Tue, 26 Mar 2024 08:52 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:52 AM IST
सार
होली पर तीखी गर्मी के बाद मौसम विभाग ने आज प्रदेश के जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
जयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का अनुमान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
होली पर गर्मी के तीखे तेवर देखने के बाद अब प्रदेश में दो दिन पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को भी बादल छाए रहे। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में ठंडी हवाएं भी चलीं लेकिन फिर भी गर्मी के तेवरों में कहीं कमी नहीं रही और तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहा। रेगिस्तानी इलाके फलौदी में पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार बार-बार बन रहे हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रविवार को जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तीन दिन बाद 29 और 30 मार्च को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ये दोनों ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नजर आ रहे हैं लेकिन कई जिलों में इनका मामूली असर देखा जा सकता है।
विज्ञापन