{"_id":"669c71e09e1816e7a9052628","slug":"rajasthan-weather-update-imd-issues-yellow-alert-of-rain-warning-of-heavy-rain-in-east-rajasthan-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
Sun, 21 Jul 2024 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:56 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान जारी किया है। इसमें कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं तीव्र वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पूर्वी इलाकों में शनिवार को कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से रविवार सुबह तात्कालिक चेतावनी भी जारी की गई है। इसमें अलवर, दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा और सवाई माधोपुर में व्रजपात और मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने से मानसून उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के पीपल्दा में 66.0 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन