{"_id":"6639e08dd483f5e8fd04ab29","slug":"rajasthan-weather-update-imd-issues-heat-wave-alert-temperature-may-increase-by-2-to-3-degrees-more-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया, 2 से 3 और डिग्री बढ़ सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया, 2 से 3 और डिग्री बढ़ सकता है तापमान
Tue, 07 May 2024 01:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 01:34 PM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: मौसम विभाग ने राजस्थान में 7 से 10 मई के बीच हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो-तीन दिनों में मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
हीट वेव का यलो अलर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन तक अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में 2-3 सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
आज जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री से. व आने वाले दो दिनों में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
10-11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 मई से उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से 11 मई से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन