फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Hope of relief from intense heat, chances of rain due to active western disturbance

Rajasthan Weather Update: हीट वेव से राहत की उम्मीद बंधी, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के आसार

Fri, 31 May 2024 08:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 08:19 AM IST
सार

इतने दिनों से लगातार त्राहि-त्राहि मचा देने वाली भीषण गर्मी से अब राहत की कुछ उम्मीद बंधी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Hope of relief from intense heat, chances of rain due to active western disturbance
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में भीषण गर्मी से आज राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे तापमान में 1-3 डिग्री गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


आज से राजस्थान में 2 जून तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी जिसमें हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसी के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

इसके बाद एक जून से पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

राजधानी जयपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक कमी आ सकती है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक यहां तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed