फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Hindi News Nautapa starts from tomorrow temperature can reach 50 degrees

Rajasthan Weather: गर्मी देगी 50 डिग्री का टॉर्चर? कल से रोहिणी नक्षत्र में आएंगे सूर्य, नौतपा में बरसेगी आग

Thu, 23 May 2024 10:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 10:04 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Hindi News: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कल से नौतपा की शुरुआत होने के बाद गर्मी और बढ़ने वाली है। इस दौरान तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है। माैसम विभाग की ओर से प्रदेश में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।  

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Hindi News Nautapa starts from tomorrow temperature can reach 50 degrees
राजस्थान में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान जबरदस्त लू की चपेट में है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। अस्पतालों में बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। कल से सूर्य का संचरण रोहिणी नक्षत्र में होगा। जिसे नौतपा भी कहा जाता है। यानी अगले 9 दिनों तक गर्मी का प्रकोप और भी भीषण रहने वाला है।

विज्ञापन


राजस्थान का बाड़मेर बुधवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। इसके अलावा 5 अन्य शहरों में दिन का पारा 47 डिग्री के पार रहा। जैसलमेर में 47.2, चूरू में 47.4, जालौर में 47.2, फतेहपुर में 47.6 और वनस्थली में 47.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। अगले 5 दिनों तक राजस्थान में जबरदस्त हीट वेव चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिले और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed