फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Heavy rain warning in Jaipur-Bharatpur divisions, water inflow into dams continues

Rajasthan Weather Update: जयपुर और भरतपुर संभाग में जोरदार बारिश की चेतावनी, बांधों में पानी की आवक जारी

Sun, 07 Jul 2024 10:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:35 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम विभाग ने जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार मानसून की टर्फ लाइन आज बीकानेर और जयपुर की ओर होकर गुजर रही है, जिससे यहां बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Heavy rain warning in Jaipur-Bharatpur divisions, water inflow into dams continues
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिनों तक जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। मानसून की टर्फ लाइन आज बीकानेर और जयपुर से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जयपुर और भरतपुर संभाग में आज कुछ स्थानों पर अति वर्षा हो सकती है। हालांकि इसके बाद पूर्वी राजस्थान में मानूसन 48 घंटों के लिए कुछ कमजोर पड़ सकता है लेकिन 9 व 10 जुलाई को यह फिर से सक्रिय होगा। पश्चिमी राजस्थान में भी जोधपुर और बीकानेर में आज दोपहर बाद बारिश होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


इधर भराव क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश के बाद बांधों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है। मानूसन के आगमन से पहले राजस्थान के 590 बांध पूरी तरह तरह खाली हो चुके थे। वहीं अब पहले दौर की वर्षा के बाद यह संख्या घटकर 471 रह गई है। इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारां जिले के शाहबाद में सबसे अधिक 195 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं पूर्वी राजस्थान में आने वाले टोंक जिले के देवली में 155 मिमी, मालपुरा में 155 मिमी, पीपलू में 142 मिमी, टोंक तहसील में 137 मिमी, टोडारायसिंह में 126 मिमी और नगर फोर्ट में 115 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed