{"_id":"682fdd872718f13b2a02c3a7","slug":"rajasthan-weather-update-ganganagar-records-47-3-c-rain-and-storm-alert-for-jaipur-bharatpur-ajmer-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: गंगानगर में पारा 47.3, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में आंधी और बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: गंगानगर में पारा 47.3, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में आंधी और बारिश का अलर्ट
Fri, 23 May 2025 07:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 07:59 AM IST
सार
राजस्थान में गर्मी का भीषणतम दौर जारी है। गुरुवार को गंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज कई शहरों में हीट वेव्स का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 मई तक भरतपुर, अजमेर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में आंधी और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा, इसमें गंगानगर में सर्वाधिक 47.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 24 मई के बीच बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री रह सकता है। इस अवधि में यहां दिन के साथ रात में भी तीव्र हीट वेव्स चलेंगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चलेंगी। आज शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों में हीट वेव्स का अलर्ट है, इनमें बीकानेर तथा गंगानगर में रेड श्रेणी का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Hanumangarh News:धारदार हथियार से किसान पर्यवेक्षक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बुधवार को यहां इससे भी अधिक 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने यहां अभी और ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। इसके अलावा 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। इनमें राजधानी जयपुर में बुधवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जयपुर में अगले 2 दिन पारा और बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 42.5, भीलवाड़ा में 41.5, वनस्थली 46.2, अलवर में 40, जयपुर में 42.8, पिलानी में 45.3, कोटा में 43.3, बाड़मेर में 45.8, जैसलमेर में 46, जोधपुर में 43.3, चूरू में 46.1 तथा बीकानेर में 46.6 व गंगानगर में 47.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन