फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Extreme heat shocked the senses, temperature will increase in the next five days

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी ने उड़ाए होश, अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, हीट वेव की चेतावनी

Mon, 06 May 2024 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 08:35 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जोरों पर है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी और हीट वेव चलेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Extreme heat shocked the senses, temperature will increase in the next five days
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मरुधरा को झुलसाकर रख देने वाली इस भीषण गर्मी के कारण स्थिति विकट होती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका है। सट्टा बाजार के नाम से मशहूर फलौदी सबसे ज्यादा गर्म है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में प्रदेश के सभी संभागों में 5 डिग्री तक तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीट वेव चलेगी। जोधपुर में अगले 48 घंटों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है , जिससे रात में भी गर्मी राहत नहीं है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है और अगले 3 दिनों में यह 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा, इसके 2 से 3 दिन बाद तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed