{"_id":"665a9974441aad02250885fc","slug":"rajasthan-weather-update-drops-of-relief-will-rain-in-the-next-two-days-new-cyclone-originates-from-pakistan-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: अगले दो दिनों में बरसेंगी राहत की बूंदें, पाकिस्तान से उठा नया चक्रवात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: अगले दो दिनों में बरसेंगी राहत की बूंदें, पाकिस्तान से उठा नया चक्रवात
Sat, 01 Jun 2024 09:17 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2024 09:17 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में जला देने वाली गर्मी से अब थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। पाकिस्तान की तरफ से उठे नए चक्रवात से अगले दो दिनों में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। शेष राजस्थान में भी तापमान में गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान में आज बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि जयपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान की भीषण गर्मी इंसानों के साथ-साथ भीमकाय जानवरों को भी पस्त कर रही है। शुक्रवार को आमेर में एक हथिनी गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ी। बीते एक पखवाड़े से राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटों में अधिकतम पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन अब पाकिस्तान के पास सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
अगले दो दिनों में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार सुबह जारी बुलेटिन के मुताबिक आज जयपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर और झुंझुनू में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन