फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update:cold wave alert from next week; shekhawati coldest place

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब पढ़ेगी हाड कंपाने वाली ठंड, 3 दिसंबर से शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट

Sun, 30 Nov 2025 07:33 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 30 Nov 2025 07:33 AM IST
सार

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले सप्ताह राजस्थान में भीषण सर्दी की चेतावनी जारी कर दी गई है। खास तौर पर शेखावाटी के झुंझुनू व सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update:cold wave alert from next week; shekhawati coldest place
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत से चल रही ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान में अगले सप्ताह से भीषण सर्दी की चेतावनी जारी कर दी गई है। वर्तमान में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच शेखावाटी में दर्ज किया जा रहा है। शेष अधिकांश भागों में 10 डिग्री से उपर व सामान्य के आस-पास है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन में तापमान में हल्की गिरावट होगी और शेखावाटी में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 3  दिसंबर से शेखावाटी के झुंझुनू  व सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। सीकर के फतेहपुर में तो इस सीजन में पारा 2 डिग्री तक पहुंच चुका है। भीषण सर्दी के चलते यहां खेतों में खड़ी फसलों पर ही बर्फ जमने लगी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य तक जा पहुंचा जिससे वहां झील का पानी जम गया।
विज्ञापन

इस बार प्रदेश में सर्दी का प्रवेश समय से पहले ही हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि करीब 2 दशक बाद राजस्थान में नवंबर में इतनी सर्दी देखने को मिल रही है। दरअलसर उत्तर में हिमालय पर बर्फबारी के चलते वहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिनके प्रभाव से नीचे मैदानी इलाकों में भी तेज सर्दी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर ही बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसान अगले एक सप्ताह तक यहां तापमान के स्तर में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।


बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति
प्रदेश में बीते 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म व बीकानेर का लूणकरणसर सबसे ठंडा रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर में  अधिकतम 27 व न्यूनतम 15.2 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम 26.4 व न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा। वनस्थली टोंक में पारा 26.2 और 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर में आने वाले अलवर में अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 11 डिग्री, जयपुर में 26.8 और 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अधिकतम 25.5 व न्यूतनतम 11.5 डिग्री, कोटा में अधिकतम 26 और न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम पारा 28.4 और न्यूनतम 15.3 डिग्री पर रहा। उदयपुर में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम 15 डिग्री, बाड़मेर में 30 और 16 डिग्री, जैसलमेर में 26.1 और 12.1 डिग्री, जोधपुर में 29.5 और 17.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीकानेर में तापमान 25.4 और 14.3 डिग्री, चूरू में 25.7 और 9.6 डिग्री, तथा गंगानगर में न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed