{"_id":"66de61710882248761017354","slug":"rajasthan-weather-update-alert-of-heavy-rain-in-the-state-this-week-too-warning-for-these-12-districts-today-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update : इस सप्ताह भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, आज इन 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update : इस सप्ताह भी प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, आज इन 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी
Mon, 09 Sep 2024 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:13 AM IST
सार
प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के डीप डिप्रेशन में बदलने से इस सप्ताह राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 से 11 सितंबर को प्रदेश में मध्यम से तेज तथा 12-13 सितंबर से पूर्वी राजस्थान कुछ इलाकों में अति भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में इस सप्ताह भी मानसून जबरदस्त तरीके से सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में बदल रहा है। इसके प्रभाव से 11 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के कुछ संभागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 12 से 13 सितंबर के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
राज्य में अब तक सामान्य से 61.26 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में 1 जून से 8 सितंबर तक सामान्य वर्षा का स्तर 385.66 एमएम होता है, जबकि इस अवधि में यहां 621.92 एमएम वर्षा हो चुकी है। अच्छी बारिश के चलते प्रदेश में 335 से ज्यादा बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं।
विज्ञापन
आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में भरतपुर में 224 एमएम
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान के भरतपुर जिले सबसे ज्यादा 224 एमएम वर्षा हुई है। इसके अलावा बांसवाड़ा के बागीदौरा में 67 एमएम, दौसा में 111 एमएम, डूंगरपुर में 84 एमएम तथा प्रतापगढ़ में 79 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
अजमेर में फॉयसागर झील की पाल टूटने का खतरा, सेना बुलाई
इधर अजमेर में बारिश के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। कई कॉलोनियां और सड़कें डूबी हुई हैं। फॉयसागर झील की पाल टूटने का खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते अजमेर में आज भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।
वर्तमान हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेना को बुलाया है। रविवार शाम अजमेर कैंटोनमेंट एरिया से मेजर राजेश यादव ने टीम के साथ फॉयसागर, आनासागर झील और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन का प्लान तैयार किया।