फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Heat Wave IMD Yellow Alert Strong Storm And Rain in Udaipur Bikaner

Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी के बाद तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

Sat, 11 May 2024 10:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 11 May 2024 10:55 AM IST
सार

Weather in Rajasthan Today : कल पूरे दिन राज्य में भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आंधी तथा बारिश का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Heat Wave IMD Yellow Alert Strong Storm And Rain in Udaipur Bikaner
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते एक सप्ताह से पड़ी रही भीषण गर्मी से अगले 2 दिनों तक कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आंधी तथा बारिश का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 4 डिग्री तक कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके बाद अधिकतम तापमान में कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार आज पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में फिर से बारिश और आंधी का दौर चल सकता है जिससे तापमान में 4 डिग्री तक कमी आ सकती है। हालांकि तापमान में यह गिरावट 13 मई तक ही बताई जा रही है, इसके बाद फिर से पारा चढ़ेगा। शुक्रवार को बीकानेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकमत तापमान 45 डिग्री को पार कर गया।
विज्ञापन


इसके अलावा हनुमानगढ़, उदयपुर, बीकानेर के लूणकरणसर, राजसमंद के नाथद्वारा, सीकर, दौसा, चित्तौड़गढ़, कोटपूतली और नीमकाथाना में तेज बारिश के साथ आंधी चली।  हनुमानगढ़, उदयपुर, बीकानेर के लूणकरणसर, राजसमंद के नाथद्वारा, सीकर, दौसा, चित्तौड़गढ़, कोटपूतली, नीमकाथाना में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इसकी वजह  से अलवर के बानसूर, उदयपुर, बीकानेर के लूणकरणसर, राजसमंद के नाथद्वारा, सीकर, दौसा, चित्तौड़गढ़, कोटपूतली, नीमकाथाना में तेज बारिश हुई। बानसूर में ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राजस्थान में तेज आंधी की संभावना है।


प्रदेश के बूंदी, बीकानेर, कोटा, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, जयपुर, राजसमंद, झालवाड़, सवाई माधोपुर, बारां, टोंक, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभग ने अलर्ट किया है। 

राजधानी जयपुर की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। बीते 24 घंटों में यहां पारा 43 डिग्री रहा।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल-

बीकानेर 45.5
फलौदी 45.2
गंगानगर 44.9
फतेहपुर 44.9
कोटा  44.2
वनस्थली 44.8
अंता 44.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed