फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update After the fall the temperature rose again

Rajasthan Weather: मौसम की आंख मिचौली, गिरावट के बाद पारा फिर चढ़ा; 3 दिन बाद फिर बदलेगा मिजाज

Thu, 28 Nov 2024 08:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Nov 2024 08:02 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम की आंख मिचौली जारी है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update After the fall the temperature rose again
3 दिन बाद फिर बदलेगा मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में ठिठुराने वाली ठंड आते-आते रुक गई। दिन और रात दोनों के पारे में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। न्यूनतम पारे में करीब 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि हिमालय पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद दिसंबर से प्रदेश में फिर से मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इसमें राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे के कौहरे की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


वहीं हिमालय पर नया तूफान सक्रिय होता दिख रहा है। इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होगी और मौसम में अचानक बदलाव होगा। राजस्थान में भी इसके असर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिसंबर की शुरुआत में इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में बदलाव नहीं
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में अधिकतम और न्यूनतम इस प्रकार रही है। राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सिरोही सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल स्टेशन माउंट आबू में  बीते 5 दिनों से तापमान में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। बीते 48 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान 6.4 बढ़कर 6.8 डिग्री हुआ है। जबकि इसी सप्ताह की शुरुआत में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया था। बाड़मेर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.1 व न्यूनतम तापमान 11.2 रहा। बीते 48 घंटों में यहां पर भी न्यूनतम पारे में करीब 3 डिग्री का इजाफा देखने को मिला है। सीकर में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 11.5  डिग्री दर्ज किया गया है। यहां भी न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का उछाल आया है। 

इसकी तरह से जालोर में अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 11.5, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 30.1 व न्यूनतम 10.9, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30.7 व न्यूनतम तापमान 10.8 और चूरू में अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा।


बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम 16.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री व  न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 27.3 व  न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed