{"_id":"66b8a37566d0af51eb04defa","slug":"rajasthan-weather-update-4-30-pm-red-alert-in-rajasthan-warning-of-heavy-rain-in-many-districts-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather update 4:30 PM: राजस्थान में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सड़कें बनी दरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather update 4:30 PM: राजस्थान में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सड़कें बनी दरिया
Sun, 11 Aug 2024 05:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:25 PM IST
सार
राजस्थान में रविवार को भारी बारिश से जलभराव के चलते भारी तबाही हुई है। भरतपुर में नदी में डूबने से जहां 7 नवयुवकों की मौत हो गई, वहीं करौली में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात से कई मकान और दुकानें ढह गए। राजधानी जयपुर में भी सुबह से तेज बारिश के चलते सड़कें दरिया बन गईं।
विज्ञापन
जयपुर रेलवे स्टेशन रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में तेज बरसात के चलते करौली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रविवार सुबह से हो रही तेज बारिश से कुछ ही घंटों में यहां लगभग 15 इंच पानी बरस गया। भरतपुर में नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीं राजधानी जयपुर में भी सुबह से चल रही बारिश के चलते सड़कें दरिया बन गईं। सीकर रोड पर जलभराव के कारण कारें तक डूब गईं। सड़कों पर पानी भरने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जयपुर, सवाई माधोपुर और करौली के लिए सुबह रेड अलर्ट जारी किया था। शाम साढ़े चार बजे सवाई माधोपुर, बीकानेर, टोंक और हनुमानगढ़ में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज करौली में 380 एमएम, टोंक में 137 एमएम, बारां में 115 एमएम, दौसा में 95 एमएम बारिश हुई है। जयपुर एयरपोर्ट पर दोपहर ढाई बजे तक 57 एमएम बारिश हो चुकी थी। इसके बाद भी यहां तेज बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी सांत्वना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में बारिश के दौरान पानी में डूबने से 7 बच्चों की मौत पर एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि बच्चों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने परम धाम में स्थान देने व पानी में लापता बाकी बच्चों के सकुशल मिलने की प्रार्थना है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत ने सांत्वना दी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में पानी में डूबे बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। फेसबुक पर अपनी पोस्ट में गहलोत ने लिखा है कि यह बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से सभी बच्चों की आत्मा को शांति देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की क्षमता देने की प्रार्थना करता हूं।