{"_id":"65d2dac689e80d7be7021979","slug":"rajasthan-weather-today-weather-will-change-again-in-rajasthan-warning-of-rain-and-hailstorm-in-next-2-days-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather today: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले दो दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather today: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले दो दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Mon, 19 Feb 2024 10:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:08 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में एक बार फिर मौसम के पलटने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 2 दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़, चूरू और झुंझूनू में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा और अलवर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, भरतपुर संभाग में आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। कई स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में मामूली बदलाव की भी संभावना है।
विज्ञापन
तापमान की दृष्टि से राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। फिलहाल इसमें किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ता नजर आ रहा है। फरवरी महीने में ही कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इनमें फलौदी, करौली, फतेहपुर, सीकर, जालौर, डूंगरपुर, अंता, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और धौलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन