फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Weather is pleasant due to less cold, temperature may drop again after four days

Rajasthan Weather Today: ठंड कम होने से मौसम हुआ खुशगवार, 2 फरवरी के बाद फिर से सर्दी बढ़ने की संभावना

Tue, 30 Jan 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। कल प्रदेश में कहीं मौसम साफ रहा तो कहीं कोहरे का असर बना रहा। मंगलवार को मौसम थोड़ा खुशगवार है। आज का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Weather is pleasant due to less cold, temperature may drop again after four days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मौसम परिवर्तन का सिलसिला लगातार जारी है। किसी दिन तेज धूप तो किसी दिन घने कोहरे ने मौसम के मिजाज बदल दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार  2 फरवरी के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर से सर्दी बढ़ने की संभावना है। दिन और रात के पारे में हुई बढ़ोतरी से  प्रदेश में सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी चार दिन तक सर्दी से राहत मिली रहेगी। उसके बाद सर्दी का असर फिर से तेज होने लगेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते किसानों को सलाह है कि हल्की सिंचाई करें। सरसों, गेहूं व चने की फसलों पर हल्की सिंचाई की जा सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार व बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में जीरे की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ सकता है। इससे बचाव के लिए थायफोनेट मिथाइल 70 डब्यूपी या मैन्कोजेब 02 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से साफ मौसम में छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed