Rajasthan weather Today: शेखावाटी में जबरदस्त शीतलहर, फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका, जानें कब मिलेगी राहत
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश के बाद तापमान में अचानक तेज गिरावट आ गई है। खास तौर पर शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर जबरदस्त शीतलहर चल रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में कुछ इजाफा हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आई है। शेखावाटी में शीतलहर का प्रकोप दर्ज किया गया है। फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री रहा। प्रदेश में 3 फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस सप्ताह कुछ जगहों पर बारिश व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद से तापमान में गिरावट का दौर आने लगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने की वजह से है। हालांकि 9 फरवरी के बाद से प्रदेश में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
शेखावाटी में शीतलहर की चेतावनी
शेखावाटी में आज भी शीतलहर की चेतावनी है। यहां न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बाड़मेर सबसे गर्म
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान इस प्रकार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चित्तोड़गढ़ में भी अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश के शेष शहरों में तापमान की स्थिति
अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.1, भीलवाड़ा में 6.6, जयपुर में 10.4, सीकर में 3.5, कोटा में 8.3, चित्तौड़गढ़ में 6.4, डबोक में 6.6, बाड़मेर में 11.8, जैसलमेर में 8.9, फलौदी में 10.6, बीकानेर में 8.5, नागौर में 3.8, अंता में 5.8 व सिरोही में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.